मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.00 करोड, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत रानीगढ़ (देवल) स्थित आराध्य माँ आदिशक्ति देवराडी देवी पौराणिक मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं प्रागंण के विस्तार हेतु ₹ 98.28 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड नौगांव के अन्तर्गत श्री यमुनोत्री धाम में मंदिर एवं जानकी चट्टी में श्री राम मंदिर से अखोरीपुल तक यमुना नदी के दोनो तरफ बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 12.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून में राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह, देहरादून के जीर्णाेद्धार हेतु ₹ 38.76 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More From Author

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से किया सम्मानित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.