भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् की महानिदेशक श्रीमति कंचन देवी ने किया ध्वजारोहण

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान देहरादून द्वारा 15 अगस्त, 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस मुख्य भवन के समक्ष मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् की महानिदेशक श्रीमति कंचन देवी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। केन्द्रीय विद्यालय एफ0आर0आई के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीयगान व देशभक्ति के गीत गाए। तत्पश्चात निदेशक वन अनुसंधान संस्थान श्रीमति ऋचा मिश्रा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश दिया गया। महानिदेशक भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् श्रीमति कंचन देवी जी ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं उपस्थित लोगों से देश की उन्नति व तरक्की में भरपूर योगदान हेतु अपील की तथा भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् द्वारा किए जा रहे नवीनतम कार्यों के बारे में उल्लेख किया।

      इस अवसर पर निदेशक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, निदेशक, वन शिक्षा निदेशालय, प्रिंसिपल केन्द्रीय राज्य वन अकादमी, आई0एफ0एस0 प्रोबेशनर्स एवं केन्द्रीय राज्य वन अकादमी के प्रशिक्षणार्थी, एवं कर्मचारीगण, संस्थान व परिषद् के अधिकारी, वैज्ञानिक व कर्मचारी उपस्थित थे। स्वंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर संस्थान की मुख्य भवन की इमारत को रात्रिकालीन रोशनी से जगमगाया गया।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

महान संत परमहंस श्री रामकृष्ण जी एवं राष्ट्रऋषि श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन से विनम्र श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.