श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं 600 श्रमिक परिवारों को स्वास्थ्य पोषक आहार, शिक्षा एवं महिला हेल्थ किट का वितरित

  • श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित
  • श्रमिक हमारे विकास की आधारशिल: डॉ. प्रेमचंद 

ऋषिकेश। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा भारत मंदिर पब्लिक स्कूल प्रांगण, झंडा चौक ऋषिकेश में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग करते हुए श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा लगभग 600 लाभार्थियों को स्वास्थ्य पोषक आहार किट, बच्चों के लिए शिक्षा किट एवं महिलाओं के लिए महिला हेल्थ किट वितरित की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्रमिक हमारे विकास की आधारशिला हैं। उनके परिश्रम और मेहनत से प्रदेश और देश के निर्माण को गति मिलती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, कौशल विकास, रोजगार के अवसर और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत किया गया है। वहीं राज्य सरकार द्वारा भी पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा रोजगार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि श्रमिकों के साथ-साथ उनके बच्चों को भी बेहतर शिक्षा और परिवार की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आज लगभग 600 श्रमिक परिवारों को स्वास्थ्य पोषक आहार, शिक्षा एवं महिला हेल्थ किट का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने श्रम विभाग एवं उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से भी आह्वान किया कि अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाया जाए।

कार्यक्रम में आनंद कुमार (श्रम परिवर्तन अधिकारी), प्रमोद रावत (प्रोजेक्ट स्टेट हेड), मनोज ध्यानी ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद माधवी गुप्ता, पार्षद अजय दास, मुकेश गुप्ता, किशन मंडल, शुभम तिवारी, कौशल बिजलवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: सनातन चेतना से अंतरिक्ष के अनंत आकाश तक भारत की गौरवगाथा

कराटे चैंपियनशिप में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.