डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग में ROB निर्माण की फीजिबिलिटी जांच का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

  • मुख्यमंत्री ने जनता की सुविधाओं के लिए रखा था प्रस्ताव

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने देहरादून में जनसुविधा के दृष्टिगत डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर KM-01 स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया है कि उक्त स्थान पर ROB निर्माण की feasibility (व्यवहार्यता) की जांच कराई जा रही है तथा ROB निर्माण की feasibility जांच पूर्ण होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने देहरादून में बढ़ती यातायात आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर ROB निर्माण का विषय केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा था। केंद्र सरकार द्वारा इस प्रस्ताव की व्यवहार्यता जांच शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन की सुविधा और यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में सकारात्मक उम्मीद जगी है।

More From Author

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.