उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित

  • कार्यक्रम में लगभग 400 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया
  • डॉ. प्रेमचंद ने श्रमिकों को स्वास्थ्य पोषक आहार किट, बच्चों के लिए शिक्षा किट एवं महिलाओं के लिए महिला हेल्थ किट वितरित की
  • डॉ. अग्रवाल ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी

ऋषिकेश। आशीर्वाद वाटिका, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभागिता की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में लगभग 400 श्रमिकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉ. अग्रवाल ने श्रमिकों को स्वास्थ्य पोषक आहार किट, बच्चों के लिए शिक्षा किट एवं महिलाओं के लिए महिला हेल्थ किट वितरित की साथ ही सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग देश और प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं को राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य सराहनीय है। सरकार श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार और उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर ऋषिकेश नगर निगम मेयर शंभू पासवान, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, राजेंद्र थलवाल, विजय पवार, राजेश दिवाकर, चंदू यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

More From Author

महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट

सीएम धामी से मिले विधायक डॉ. प्रेमचंद 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.