सीएम धामी से मिले विधायक डॉ. प्रेमचंद 

  • प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों के लिए आभार जताया

देहरादून। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा वार्ता की। उन्होंने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने के साथ ही बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता से अवगत कराया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े विषयों के समाधान के लिए राज्य सरकार के स्तर पर निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के सहयोग से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

More From Author

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित

मुख्य सचिव से विश्व बैंक के एमडी एवं प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.