जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु ₹20 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की

ऋषिकेश/ श्यामपुर। गढ़ी मयचक में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों ने पारंपरिक तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए विभिन्न सड़कों के निर्माण, पुस्ता निर्माण, युवक मंगल दल के लिए क्रीड़ा सामग्री तथा स्वयं सहायता समूह के लिए हॉल निर्माण हेतु ₹20 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की साथ ही आबादी क्षेत्र में गुलदार की आवक की शिकायत का संज्ञान लेते हुए वन विभाग के डीएफओ को पिंजरा लगाने के लिए निर्देश दिए एवं बिजली से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए विद्युत विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बॉबी रांगड़ ने क्षेत्र में 20 मीटर लंबे स्पान पुल के निर्माण सहित कुछ अन्य सड़कों के निर्माण की मांग डॉ. अग्रवाल के समक्ष रखी। वहीं उप प्रधान शुभांकित रावत ने क्षेत्र में सड़क निर्माण, बाढ़ सुरक्षा कार्य एवं विद्युत व्यवस्था में सुधार सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गढ़ी मयचक में उनके कार्यकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्र जैसी नहीं, बल्कि शहरों जैसी बेहतर सड़कों का निर्माण हुआ है। मानसून के दौरान गोयला नाले में आने वाली बाढ़ से क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए भी आवश्यक कार्य किए गए हैं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया गया है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, जिला योजना, राज्य योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना और विधायक निधि सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुसूया कलुड़ा, राजपाल सिंह पवार, पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, पंचायत सदस्य नीलम पोखरियाल, पंचायत सदस्य ज्योति धस्माना, हुकम सिंह पुंडीर, सुरेंद्र धस्माना, जयपाल सिंह चौहान, खेम सिंह रावत, महादेव प्रसाद अंथवाल, महिमानंद रतूड़ी, युवक मंगल दल अध्यक्ष विजय रावत, सरदार गुरप्रीत सिंह, विवेक बलूनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More From Author

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनजीए में अंतरविद्यालयी अंडर 17 बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.