नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण कार्य के लिए 1.32 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त अवमुक्त

  • विधायक डॉ. प्रेमचंद ने सीएम धामी का जताया आभार

ऋषिकेश/ रायवाला। विधानसभा क्षेत्र के रायवाला में प्रस्तावित अत्याधुनिक नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण कार्य को गति देने के लिए 1.32 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त अवमुक्त कर दी गई है। यह नशा मुक्ति केंद्र लगभग 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रथम किस्त जारी होने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रायवाला क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की महत्वपूर्ण मांग रही है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने तथा समाज को स्वस्थ और सकारात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से इस केंद्र की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जहां नशे की लत से प्रभावित लोगों के उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह नशा मुक्ति केंद्र एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा तथा ऋषिकेश विधानसभा में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

More From Author

जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु ₹20 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की

हरितालिका तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ा पर्व: डॉ. प्रेमचंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.