नेपाल त्रासदी: हवन-यज्ञ के माध्यम से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में पिछले दिनों नेपाल में आई भीषण त्रासदी में जान गंवाने वाले भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों के नागरिकों की आत्मा की शांति एवं लापता लोगों के सकुशल मिलने की कामना को लेकर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पहुंचकर यज्ञ में आहुति दी।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि नेपाल में आई भीषण त्रासदी अत्यंत दुखद और पीड़ादायी है। इस आपदा में भारत सहित दुनिया के विभिन्न देशों के नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि अनेक लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि हवन-यज्ञ के माध्यम से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा लापता लोगों के सुरक्षित मिलने और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा विश्व नेपाल के साथ खड़ा है। भारत सदैव अपने पड़ोसी देशों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहा है और इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, निर्मला उनियाल, प्रिया ढकाल, माया घले, नीतू थापा, विनीता छेत्री, मुन्नी थापा, निशा थापा, कोमल थापा, चंद्रवीर पांडे (पंडित जी), जितेंद्र पोखरियाल, मंजू थापा, उषा छेत्री सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

मसूरी गोलीकांड की बरसी पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को परमार्थ निकेतन से भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विधायक डॉ. प्रेमचंद मिले पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.