डॉ. सुधीर कुमार ने भा.वा.अ.शि.प. – वन अनुसंधान संस्‍थान (एफआरआई), देहरादून के निदेशक का पद संभाला

देहरादून। भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (भा.वा.अ.शि.प.) के उपमहानिदेशक (विस्तार) डा0 सुधीर कुमारको भा.वा.अ.शि.प. – वन अनुसंधान संस्‍थान (एफ आर आई), देहरादून के कार्यवाहक निदेशक नियुक्‍त किया गया है।

35 वर्षों के व्‍यापक अनुभव वाले वैज्ञानिक डा0 सुधीर कुमार का वानिकी, पर्यावरण प्रबंधन, अनुसंधान और प्रशासन के क्षेत्र में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है। अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान, उन्‍होंने वैज्ञानिक अध्‍ययनों और सेवाओं के माध्‍यम से माननीय न्‍यायालयों, केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों, उनके वन विभागों और अन्‍य हितधारकों को सही निर्णय लेने और सतत विकास के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी और सुझाव दिए हैं।  

सन 2020 से, उन्‍होंने भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद में उपमहानिदेशक (विस्तार) के तौर पर कार्य करते हुए एक्‍सटेंशन गतिविधियों और वैज्ञानिक ज्ञान के प्रसार को मजबूत किया है। वर्तमान में वे भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के चीफ विजिलेंस ऑफिसर भी हैं।

उम्मीद है कि उनके नेतृत्‍व में भा.वा.अ.शि.प. – वन अनुसंधान संस्‍थान, शिक्षा, तकनीकी सेवाओं और हितधारकों के साथ संबंधो में भा.वा.अ.शि.प. – वन अनुसंधान संस्‍थान (एफ आर आई)के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। 

भा.वा.अ.शि.प. – वन अनुसंधान संस्‍थान (एफ आर आई), डॉ. सुधीर कुमार को शुभकामनाएं देता है और उनके नेतृत्‍व में कार्य करने के लिए उत्‍सुक है।

More From Author

शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण है: डॉ पण्ड्या

हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात: अब आधार अपडेट के लिए नहीं जाना पड़ेगा देहरादून, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया अत्याधुनिक UIDAI आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.