श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शांतिकुंज के नन्हे बच्चों ने मोहा मन

हरिद्वार। शांतिकुंज परिवार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। देश के विभिन्न राज्यों से आए गायत्री परिजनों, साधकों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जन्माष्टमी के अवसर पर शांतिकुंज कार्यकर्ता श्री श्याम बिहारी दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनके जीवन-संघर्ष और लोककल्याण से जुड़े प्रेरणाप्रद प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन भक्ति का संदेश, धर्म, कर्तव्य, प्रेम, विवेक और लोकमंगल के लिए समर्पित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर मधुर भजन एवं भक्तिगीतों की प्रस्तुतियां दीं गईं। भक्ति से ओतप्रोत गीतों ने वातावरण को आध्यात्मिक और भावपूर्ण बना दिया। श्रद्धालु भी भजनों के साथ भाव-विभोर होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

जन्माष्टमी समारोह में नन्हें बालक-बालिकाओं ने राधा-कृष्ण के आकर्षक रूप में उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान शांतिकुंज का वातावरण कृष्ण भक्ति, सांस्कृतिक चेतना और पारिवारिक आत्मीयता से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं लोकमंगल की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

More From Author

शिक्षक विद्यार्थियों में जगाते हैं श्रेष्ठ जीवन की चेतना: डॉ प्रणव पण्ड्या

सीएम धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्मरण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.