विधायक डॉ. प्रेमचंद ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया

  • डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र एवं प्रदेश की भगवान श्री गणेश से मंगल कामना की

ऋषिकेश। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय भविष्य की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने क्रमशः चंद्रेश्वर नगर स्थित पंच दशनाम जूना अखाड़ा अद्वैत संन्यास आश्रम, आशीर्वाद वाटिका में आयोजित गणेश चतुर्थी कार्यक्रम तथा आदर्श ग्राम स्थित गणेश मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर देश-प्रदेश की उन्नति एवं क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी हमें श्रद्धा, भक्ति, विवेक और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो और सभी के जीवन से संकट एवं बाधाएं दूर हों, यही मेरी कामना है।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक पहचान पूरे देश में विशेष है। यहां आयोजित होने वाले धार्मिक पर्व हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों में सहभागिता कर आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

इस अवसर पर जगद्गुरु तपोनिष्ठ बाल ब्रह्मचारी श्री नित्यानंद गिरी जी महाराज, सुजीत यादव, जितेंद्र पाल पाठी, हरगोपाल अग्रवाल, कविता शाह, सोनू पांडे, रीना शर्मा, प्रिंस सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More From Author

टेम्स के तट पर गूँजी माँ गंगा की आरती

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.