बीएचईएल को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार

  • लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

हरिद्वार। बीएचईएल को राजभाषा के क्षेत्र में ‘उत्कृष्ट कार्यान्वयन’ के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘राजभाषा कीर्ति’ से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष के कीर्ति पुरस्कारों के अंतर्गत, कंपनी को ‘क क्षेत्र’ स्थित सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में ‘द्वितीय’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 14 सितंबर 2026 को नवी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान बीएचईएल के निदेशक (पावर) एवं अतिरिक्त प्रभार (मानव संसाधन), तजिंदर गुप्ता ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, बंडी संजय कुमार से ये पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर नित्यानंद राय, माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भी मंच पर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बीएचईएल को वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए भी कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

More From Author

कुंभ की तैयारियों के साथ हरिद्वार नगर में पेयजल व्यवस्था भी हो रही मजबूत

नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.