जनता मिलन कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना

ऋषिकेश /रायवाला। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल देर शाम हरिपुर कला में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना। क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने विधायक निधि से सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, 50 स्ट्रीट लाइट तथा 5 सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित कार्यों को जनहित की दृष्टि से प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही साथ ही डॉक्टर अग्रवाल ने मंडल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी को सम्मानित किया जिनमे पुष्पा देवी, दीपमाला नेगी, दीपक पंत, माल दत्त गैरोला, अनुपम त्यागी, चेतन चौबे, राजकुमार राणा, जयप्रकाश मिश्रा आदि रहे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनता से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान गीतांजलि जखमोला ने की, जबकि संचालन राजेश लखेड़ा ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, उप प्रधान मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री सुंदरलाल गौड़, पंकज पाल, आशीष भट्ट, प्रीति बहुखंडी, वैभव अरोड़ा, ममता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के खेल प्रशिक्षकों को किया  सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.