- कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया रिबन काटकर शुभारम्भ
रुड़की। तुलसी हॉस्पिटल में स्वर्गीय नूतन भारद्वाज की स्मृति में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित करके उदघाटन किया। स्वास्थ्य शिविर में 135 मरीजों ने अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों की टीम ने शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा ब्लड शुगर, हृदय संबंधी जांच, ईसीजी, डायबिटीज सहित अन्य आवश्यक जांच की व मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में डॉ. अर्पित त्रिपाठी, डॉ. वंदना त्रिपाठी, डॉ. लाइबा नूर, डॉ. अंकित गर्ग सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उद्घाटन अवसर पर चैधरी सतींद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल नारसन, एस.के. सैनी, सुबोध पुंडीर, पंकज त्यागी, डॉ. आनंद भारद्वाज, डॉ. दिनेश त्रिपाठी, डॉ. अलका त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



