भगत सिंह चौक एवं ऋषिकुल क्षेत्र के आस-पास निर्माणधीन फुटपाथ का तकनीकी निरीक्षण, निर्माणाधीन फुटपाथ से संबंधित कार्य विवरण का बोर्ड तत्काल लगाने के निर्देश

  • घाट और फुटपाथ निर्माण में गुणवत्ता व एलाइनमेंट का रखा जाए ध्यान
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के तहत मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं टेक्निकल निरीक्षण टीम ने भगत सिंह चौक, ऋषिकुल चौराहे के आसपास निर्माणाधीन फुटपाथ तथा साक्षी सतनाम घाट और अमरापुर घाट क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का तकनीकी निरीक्षण किया।
        मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कुंभ मेले के लिए विभिन्न स्थायी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के लिए टेक्निकल सेल के साथ थर्ड पार्टी निरीक्षण टीम भी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण का उद्देश्य निर्माण कार्यों में किसी भी कमी को समय रहते दूर करना है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
       निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड शासन से नामित विशेष समन्वयक अधिकारी, कुंभ मेला गंगा प्रसाद पंत ने भगत सिंह चौक एवं ऋषिकुल चौराहे के पास निर्माणाधीन फुटपाथ से संबंधित कार्य विवरण का बोर्ड तत्काल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था को फुटपाथ का एलाइनमेंट निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
        मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में कुंभ मेले से संबंधित अन्य निर्माण कार्यों का भी नियमित तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो, इसके लिए निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जाएगी।
   इस दौरान उप मेला अधिकारी आकाश जोशी, अधीक्षण अभियंता/ कुंभ मेला नोडल अधिकारी, निर्माण कार्य अरविंद भट्ट, कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित तृतीय पक्ष संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

More From Author

कुंभ से पहले हरिद्वार में तारों का जंजाल होगा खत्म

मेलाधिकारी सोनिका ने किया सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.