आगामी विधानसभा चुनावों के सम्बंध में सीईओ ने ली जिलाधिकारियों की बैठक

  • आयोग की गाईडलाइन के अनुसार तैयार में जुटें अफसर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल, बिजली एवं आवश्यक सुविधा करें सुनिश्चित

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक ली। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन / इलेक्शन प्लानर के अनुसार चरणवद्ध तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान केंद्र के भवन की स्थिति, बिजली, पेयजल, एवं अन्य जरुरी सुविधाओं को सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने जनपदों को निर्देश दिए कि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार सभी डीईओ, आरओ एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को स्वीप प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बूथ, एवं विधानसभा स्तर पर कार्मिकों का विवरण तैयार करने के साथ ही आवश्यक वाहनों, कार्मिकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया आगामी माह में आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उत्तराखण्ड का भ्रमण किया जा सकता है जिसमें सभी जिलाधिकारियों से चुनाव तैयारियों के सम्बंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपद यथा समय इन तैयारियों को पूर्ण कर लें।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सभी जनपदों की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथधाम-केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.