11.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीवर लाइन का भूमिपूजन

  • बेहतर सीवरेज व्यवस्था से क्षेत्र में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी: डॉ. प्रेमचंद

रायवाला। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर कला स्थित भगत सिंह कॉलोनी में विकास कार्यों को गति देते हुए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देर शाम 11.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 3.23 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सीवर लाइन के शुरू होने से भगत सिंह कॉलोनी के हजारों लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही जन सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बेहतर सीवरेज व्यवस्था से क्षेत्र में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।

उन्होंने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए इस कार्य से स्थानीय लोगों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता मीनाक्षी, स्वामी ललितानंद महाराज, दयाशंकर, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, पूर्व प्रधान श्रीमती गीतांजलि जखमोला, प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवानी भट्ट, उप प्रधान मनोज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सोहनलाल कुकरेती, मंडल महामंत्री सुंदरलाल गौड़, प्रीति बहुखंडी, आशीष कुकरेती सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More From Author

ओपन जिम एवं पार्क का लोकार्पण किया विधायक डॉ. प्रेमचंद ने

सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.