विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया सड़क का लोकार्पण

ऋषिकेश। शहर में अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे सड़क निर्माण एवं अवस्थापना विकास कार्यों के क्रम में माया कुंड क्षेत्र में करीब 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का फूल-मालाओं एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शहर में सड़क एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पिछले दिनों की गई घोषणा के क्रम में अवस्थापना विकास निधि के माध्यम से शहरभर में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनका लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जा रहा है। माया कुंड क्षेत्र में निर्मित इन सड़कों से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, पार्षद माधवी गुप्ता, पार्षद अजय दास, एम.एस. ढौंडियाल, उषा मंडल, अमित कुमार, गोपाल शर्मा, पी.के. श्रीवास्तव, जितेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली

विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य बन रहा है उत्तराखंड: महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.