मौसम में सुधार के बाद यात्रा को पुनः संचालित किया

  • चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है: आयुक्त आनंद स्वरूप

देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार के बाद चारधाम यात्रा पुनः सुचारू कर दी गई है। सभी संबंधित जिलाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर 2026 तक चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी। अब मौसम में सुधार के बाद यात्रा को पुनः संचालित किया जा रहा है।

आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने कहा कि संबंधित जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यात्रा संचालन के संबंध में आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अत्यधिक वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति में जिलाधिकारी अपने स्तर से यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन द्वारा मौसम एवं यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे मौसम की जानकारी लेकर तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करें।

More From Author

बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं

परमार्थ निकेतन में योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स के नए बैच का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.