जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रेमचंद का जोरदार स्वागत एवं विकास कार्यों के लिए आभार जताया

ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र के मालवीय नगर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पटका पहनाकर, माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पार्षद राजेश कोठियाल ने कहा कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल क्षेत्रीय विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों पर वह तत्काल संज्ञान लेते हैं और उन्हें अनदेखा नहीं करते। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने पर डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।

इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने मालवीय नगर क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन हटवाने तथा दुर्गा मंदिर में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का धन्यवाद किया।

क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से डॉ. अग्रवाल ने विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, निर्मला उनियाल, राजेश्वरी कंडवाल, सुनील उनियाल, ममता सकलानी, पूनम ढोभाल, पूजा गौड़, ज्योति राजभर, ज्ञानवती, विवेक चतुर्वेदी, बरकत अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

More From Author

‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया प्रतिभाग

एफआरआई, देहरादून में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया हिंदी पखवाड़ा-2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.