ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के जन्मदिन के अवसर पर अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर राम कैलाश, अम्बर गुरुंग, गुरजीत सिंह, कौशल बिजलवान, अखिलेश मित्तल, गुरमुख सिंह, सदन कुमार, राजेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
