एम्स के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रथम वर्ष के नए बैच के लिए लैम्प लाइटिंग सेरेमनी आयोजित

  • नर्सिंग में नॉलेज और स्किल्स का होना जरूरी
  • बीएससी नर्सिंग के नए बैच ने ली शपथ

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में वर्ष 2026 बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग प्रथम वर्ष के नए बैच के लिए लैम्प लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कहा गया कि नर्सिंग प्रोफेशनल में नॉलेज, स्किल्स और एटीट्यूड का समावेश होना जरूरी है।

संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित द्वीप प्रज्जवलन और शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समारोह की मुख्य अतिथि मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की एडिशनल डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल रेचल थोमस ने कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र चुनौतियों भरा पेशा है और इसमें मानसिक और शारीरिक दोनों ही प्रकार के स्वास्थ्य को मजबूत रखना होता है। उन्होंने कहा कि इस पेशे में संयम, देखभाल, भावना और लगाव के साथ की जाने वाली सेवा शामिल है। उन्होंने साइंटिफिक ज्ञान, क्लिनिकल अनुभव और दया युक्त सेवाभाव के नर्सिंग प्रोफेशनल पर जोर दिया। कहा कि लैम्प लाइटिंग सेरेमनी, सिर्फ एक परंपरा नहीं बल्कि प्रोफेशनल ज्ञान, मूल्यों और नर्सिंग की भावना को आगे बढ़ाने का प्रतीक भी है। मेजर जनरल थोमस ने इस पेशे में अनुशासन, जवाबदेही और नैतिक व्यवहार को बनाए रखते हुए रिसर्च, एजुकेशन लीडरशिप और पॉलिसी बनाने के अवसरों को तलाशने की बात भी कही।

विशिष्ट अतिथि डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने इस पेशे में नॉलेज, स्किल्स और एटीट्यूड को बेहतर बनाए रखने की बात कही। कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा करने का एक माध्यम भी है। साथ ही कहा कि इसमें ईमानदारी, पेशेंट कॉंफिडेंसिटिलिटी, एथिकल प्रेक्टिस और सोशल मीडिया के इस्तेमाल की भी इसमें जरूरत होती है।

काॅलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिन्सिपल प्रो. (डॉ.) स्मृति अरोड़ा ने नए बैच को शुभकामनाएं देते हुए नर्सिंग कॉलेज की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने काबिल, दयालु और नैतिक रूप से जिम्मेदार नर्सिंग प्रोफेशनल बनाने में नर्सिंग एजुकेशन के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग प्रथम वर्ष (बैच 2026) की छात्राओं को अनुशासन और सेवाभाव के प्रति फ्लारेंस नाईंटिगेल शपथ भी दिलायी गयी। बतादें कि काॅलेज ऑफ नर्सिंग का यह समारोह नर्सिंग पेशे में प्रवेश का प्रतीक है और नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल को समर्पित होता है। इस दौरान डीन रिसर्च प्रो. संजीव मित्तल, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. पुनीत धमीजा, प्रो. रविकांत, डाॅ. रश्मि मल्होत्रा, काॅलेज ऑफ नर्सिंग की फेकल्टी व आयोजन सचिव सुश्री रुपिंदर देओल, राजेश कटारिया, मनीष शर्मा सहित अन्य फेकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में प्रथम बैच के स्टूडेन्ट्स मौजूद रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया

मुख्यमंत्री धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.