विधायक डॉ. प्रेमचंद ने क्षेत्र में बिछाई जा रही पेयजल लाइन के कार्यों की समीक्षा की

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में पेयजल अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र में बिछाई जा रही पेयजल लाइनों के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल लाइन बिछाने के कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बैठक में चक जोगीवाला, हरिपुर कला, भट्टोंवाला, गढ़ी मयचक, गुमानीवाला, साहब नगर सहित अन्य क्षेत्रों में बजट की कमी के कारण रुके हुए पेयजल लाइन संबंधी कार्यों पर बात की। डॉ. अग्रवाल ने इन कार्यों के प्रभावित होने पर संज्ञान लेते हुए पेयजल सचिव श्री रणवीर चौहान से फोन पर वार्ता की।

उन्होंने सचिव से संबंधित क्षेत्रों में पेयजल लाइन के अधूरे एवं रुके हुए कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक बजट शीघ्र जारी करने को कहा, ताकि कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके और स्थानीय निवासियों को पेयजल संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके साथ ही रायवाला एवं प्रतीत नगर क्षेत्र में बढे हुए पेयजल शुल्क को कम करने के लिए बात की।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि बजट के अभाव में रुके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

इस अवसर पर जलकल अभियंता अरुण रावत, अधिशासी अभियंता आरके राणा, ग्राम प्रधान किशोर पैन्यूली, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मेहर, गोविंद मेहर, गणेश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.