राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विकास भवन में दिलाई गई एकता दिवस की शपथ

रुद्रपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जनपद उधम सिंह नगर के विकास भवन, रुद्रपुर में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) श्री हिमांशु जोशी द्वारा विकास भवन में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र की एकता के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में सहायक परियोजना निदेशक श्रीमती रमा गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी श्री गोपाल गिरी सहित विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक एवं प्रतिबद्ध करना रहा।

More From Author

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.