कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

मसूरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से मशहूर स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, वहीं वल्लभभाई पटेल का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कई यातनाएं सही और जब भारत देश आजाद हुआ तो उन्होंने गृहमंत्री रहते हुए देश को आगे बढ़ने का काम किया। अमित गुप्ता ने कहा कि आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज उन्हीं की बदौलत भारत विकसित देशों में शामिल हुआ है उनके द्वारा किए गए कार्य को आज भी याद किया जाता है। वहीं नगर निगम पार्षद सुमेंद्र बोहरा ने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री होने का भारत रत्न इंदिरा गांधी को मिला है उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य किया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे डाली। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है वहीं जननायक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ कर भाग लिया, जेल गए और अनेकों यातनाएं सही, आज हम सभी को इन महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए साथ ही देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

More From Author

राज्यपाल ने शौर्य स्थल पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.