विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाले संस्थानों को किया सम्मानित

  • जनपद में चले स्वच्छता अभियान मे 100 मैट्रिक टन कूड़ा कचरा एकत्रित किया
  • प्रशासन ने सहयोग करने के लिए पहले चरण में 32 संस्थाओं को दिया प्रशस्ति पत्र

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, संत समाज, व्यापारिक प्रतिष्ठानो, औद्योगिक सस्थानो, शिक्षण सस्थानो, सीवरेज इकाई, नमामि गंगे, नगर निगम, स्वजल, जिला पचायत, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में अपना पूर्ण सहयोग एवं योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में अबतक 13 हजार से अधिक लोगों द्वारा सहभागिता की गई है।
जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रथम चरण में चलाए गए स्वच्छता अभियान में संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। प्रथम चरण में चलाए गए विशेष अवस्था अभियान के दौरान 100 मेट्रिक टन कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया है, जिसको उचित निस्तारण के लिए नगर निगम को भेजा गया है। जिला प्रशासन ने सभी संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों के सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, सीएमओ डा आरके सिंह, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार बिश्नोई, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More From Author

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत फायर पुलिस द्वारा पटाखा फैक्ट्रियों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.