ग्राम्य विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

उधम सिंह नगर। अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड की अध्यक्षता में प्रदेश के समस्त जनपदों में संचालित ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद उधम सिंह नगर की ओर से मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी (IAS) के नेतृत्व में परियोजना निदेशक, डीआरडीए, सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए, जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, डीटीई, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के मैनेजर सहित RSETI एवं स्वजल के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक के दौरान जनपद में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वर्तमान प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों तथा धरातल पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन, स्वयं सहायता समूहों का सशक्तीकरण, महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना, ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि, स्वरोजगार के अवसरों का सृजन तथा ग्रामीण विकास से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, RSETI एवं स्वजल के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों, विभागीय समन्वय, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

More From Author

स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां

सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.