दो राज्य आंदोलनकारियों की समुचित देखरेख के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोलियों से घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की समुचित देखरेख के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से दोनों आंदोलनकारियों के लिए एक-एक सहायक की व्यवस्था की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश के अनुसार रामपुर तिराहा कांड में घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए हरिद्वार जनपद निवासी श्री प्रकाश चन्द्र कांति एवं देहरादून निवासी श्री अमित ओबराय को यह सहायता प्रदान की जाएगी। दोनों राज्य आंदोलनकारियों को वर्तमान में ₹30 हजार प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन दी जा रही है। अब उनकी देखरेख के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है।

More From Author

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली पर परमार्थ विद्या मंदिर और परमार्थ गुरुकुल के विद्यार्थियों को पूज्य स्वामी जी ने स्नेह, आशीर्वाद और उपहार भेंट कर मनाई खुशियों की दीपावली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.