श्री गंगोत्री, श्री केदारनाथ एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

  • मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार, मां गंगा एवं मां यमुना से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गंगोत्री, श्री केदारनाथ एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बाबा केदार, मां गंगा एवं मां यमुना से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 नवंबर को श्री गंगोत्री धाम तथा आज 11 नवंबर को श्री केदारनाथ एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। अब 16 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या देवभूमि उत्तराखंड के प्रति देश-दुनिया के लोगों की अटूट धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों में तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, स्वयंसेवकों एवं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की धार्मिक पहचान के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी, पर्यटन एवं स्थानीय लोगों की आजीविका का भी महत्वपूर्ण आधार है। राज्य सरकार यात्रा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल, मां गंगा एवं मां यमुना की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे।

More From Author

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.