साक्षी के कथक नृत्य की प्रस्तुति पर दर्शक अभिभूत

गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग ब्लॉक के जीआईसी कनखुल में साक्षी शर्मा के कथक नृत्य की प्रस्तुति दर्शक अभिभूत हो उठे। एसएसबीएस तोपाल राजकीय इंटर कॉलेज कनखुल में  भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति के संवर्धन को स्पिक मैके संस्था के सौजन्य से प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना साक्षी शर्मा ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को अभिभूत किया। जयपुर घराने की सशक्त कलाकार और कथक केंद्र, नई दिल्ली की पूर्व छात्रा साक्षी शर्मा ने कथक के पदचाप, आकर्षक भ्रमरी और सूक्ष्म भावों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कथक नृत्य के मंचन के लिए विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें साक्षी शर्मा ने कथक के मूलभूत सिद्धांतों पर एक संक्षिप्त कार्यशाला भी ली। विद्यार्थियों ने कलाकार से सीधे संवाद किया और कथक नृत्य के बुनियादी गुर सीखे। प्रदर्शन के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान भारतीय संस्कृति के इस अनूठे संगम का आनंद उठाया।

अंग्रेजी प्रवक्ता कुलदीप खत्री कार्यक्रम का संचालन किया। प्रधानाचार्य सुबोध कुँवर ने कलाकार साक्षी का आभार व्यक्त किया। कहा कि स्पिक मैके के माध्यम से चमोली जैसे पर्वतीय क्षेत्र के छात्रों को साक्षी शर्मा जैसी स्वर्ण पदक विजेता और अनुभवी कलाकार से रूबरू होने का अवसर मिला है। यह कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक समझ के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ऐसे कार्यक्रमों से सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों में अपनी जड़ों और संस्कृति के प्रति गर्व की भावना जागृत होगी। भारत की समृद्ध विरासत को संजोने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का स्पिक मैके का यह प्रयास वाकई सराहनीय है।

More From Author

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ, डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, 90 वर्षीय दिव्यांग महिला रामू देवी को मिलेगा आधार और पेंशन का सहारा

उत्तराखंड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : 20 हजार रुपये रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.