बीएचईएल दिवस हमारी साझा औद्यौगिक विरासत का प्रतीक है – रंजन कुमार

हरिद्वार, 01 जनवरी: बीएचईएल ने विगत वर्षों की भांति अपना वार्षिक पर्व ‘बीएचईएल दिवस’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने हीप एवं सीएफएफपी, दोनों ही इकाइयों में बीएचईएल ध्वज फहराया । साथ ही बीएचईएल कर्मियों को संस्थान की गरिमा एवं मूल्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए “बीएचईएल प्रतिज्ञा” भी दिलायी ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, बीएचईएल दिवस तथा नव वर्ष – 2026 की शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि बीएचईएल दिवस का यह समारोह, मात्र एक उत्सव नहीं बल्कि यह हमारी साझा औद्यौगिक विरासत का प्रतीक है । श्री रंजन ने बताया कि बीता वर्ष – 2025, बीएचईएल के लिए अनेक अवसरों से भरा रहा । उन्होंने बीते वर्ष में हरिद्वार इकाई समेत, बीएचईएल द्वारा अर्जित विभिन्न उपलब्धियों को भी सभी के साथ साझा किया । साथ ही बची हुई तिमाही में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए, जी जान से जुट जाने का आवाहन किया ।

कार्यक्रम के दौरान प्रेरणात्मक बीएचईएल गीत का प्रसारण भी किया गया । इस अवसर पर महाप्रबन्धकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान आदि उपस्थित रहे ।

More From Author

नव-वर्ष के साथ हुआ, किड्स जंक्शन प्री-स्कूल एवं डे-केयर सेंटर का शुभारंभ

पंचम सन्यास दीक्षा महोत्सव<br>आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज के पंचम सन्यास दीक्षा महोत्सव में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य<br>परम पूज्य शंकराचार्य जी, आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी, महंत श्री रवीन्द्र पुरी जी] आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानन्द जी, आचार्य लोकेश मुनि जी, आचार्य बालकृष्ण जी और अन्य पूज्य संतों का पावन सान्निध्य<br>श्री सिद्धपीठ दक्षिण काली मन्दिर, नील धारा गंगा तट, चन्डी घाट, हरिद्वार में आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.