देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों, भूतपूर्व सैनिकों एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होने कहा कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस, समर्पण और बलिदान को याद करने का ऐतिहासिक दिन है। इस दिन भारतीय सैनिकों के अद्वितीय शौर्य व अद्भुत पराक्रम के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते है जिस पर हमें गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। यहां सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों की वीरता पर गर्व है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है।
- Home
- उत्तराखण्ड
- विजय दिवस पर सीएम ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
Posted in
उत्तराखण्ड
विजय दिवस पर सीएम ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
Posted by
मुकेश कुमार
भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला पदभार, अमित शाह और जेपी नड्डा ने किया स्वागत
