देसंविवि में तीन दिवसीय उत्सव-26 का भव्य शुभारंभ

  • प्रतिकुलपति ने फहराया कुलपताका व खेल भावना से संकल्पित कराया

हरिद्वार। अपने अनूठे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में तीन दिवसीय ‘उत्सव-26’ का भव्य शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कुलपताका फहराकर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का संकल्प दिलाया।


शुभारंभ अवसर पर युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व के समग्र विकास में निहित है। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
इस अवसर पर कुलाधिपति एकादश एवं विद्यार्थी एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जिसने सभी का उत्साह दोगुना कर दिया। प्रतिकुलपति डॉ. पण्ड्या ने कुशल क्रिकेटर की भाँति खेलते हुए लाग ऑन की दिशा में कई आकर्षक शॉट लगाए और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य 36 रन जोड़े। कुलाधिपति एकादश ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर कुल 144 रन बनाए। जवाब में विद्यार्थी एकादश ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाकर मैच जीत लिया।


वहीं बालिका वर्ग की कबड्डी में प्रज्ञा राजपूत की टीम ने गरिमा चौहान की टीम को टांके की टक्कर के साथ जीत दर्ज की। 7स्टोन वर्ग की बालिका वर्ग में अमृता कुमारी ने टीम ने जीत दर्ज की।
बैडमिंटन की बालिका वर्ग आस्था व अनुष्का की जोडी ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग में साहित्य व के कृष्णा की जोडी ने प्रथम रहे। चेस में मनीष कुमार ने गौरव को तथा संस्कृति ने जिया को हराया।
बालिका वर्ग की बॉलीवॉल में मुस्कान राजपूत की टीम ने हिमानी की टीम से जीत हासिल की। बालक वर्ग में सुनील की टीम ने प्रभात की टीम को हराया।
खेल अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह व श्रीमती श्रुति ओडकुले ने बताया कि उत्सव-26 में विवि के क्रिकेट, कबड्डी, बॉलीबाल, रस्साकस्सी, चेस, खो-खो, बैडमिंटन, रिले दौड़, बाधा दौड़, टेबल टेनिस सहित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसमें विवि के 700 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग कर रहे हैं।

More From Author

महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया

शताब्दी आनंद महोत्सव: विरक्त शिरोमणि श्री स्वामी वामदेव जी महाराज की विद्वता, विरक्तता एवं राष्ट्रीयता पर चिंतन मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.