देवाल के मुन्दोली में दो पैटी डीजल डीलर लाइसेंस दिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ

चमोली। जनपद के दूरस्थ विकासखंड देवाल में ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के संबंध में शनिवार को जिलाधिकारी चमोली श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विकासखंड देवाल में दो पैटी डीजल डीलर लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए उन्हें संस्तुति प्रदान की गई।

जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने कहा कि देवाल विकासखंड में ईंधन आपूर्ति को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्पन्न हो रही समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए मुन्दोली क्षेत्र में दो पैटी डीजल डीलरों को लाइसेंस आवंटन की संस्तुति की गई है।
उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमानुसार आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करते हुए लाइसेंस शीघ्र निर्गत किए जाएं।
जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में डीजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय नागरिकों, किसानों एवं वाहन चालकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी श्री अंकित पांडे, सहायक कोषाधिकारी श्री सुरेन्द्र वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में हिलान्स कैंटीन की महिलाएँ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर जनपद हरिद्वार में चलाया गया महा मेगा सफाई अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.