डीएम गौरव कुमार ने दिलाई कर्मचारियों को संविधान की शपथ

गोपेश्वर (चमोली)। संविधान दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय के साथ विभागीय कार्यालयों संविधान की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। 

संविधान दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम में छात्रों को संविधान की शपथ दिलाने के साथ ही संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए अधिकार और कर्तव्य की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जड़ी बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलबीर घुनीयाल ने भी शिरकत की। इस दौरान  राष्ट्रगीत वंदे मातरम का भी गायन किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से विद्यालयों में भाषण, चित्रकला, निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों को पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, वैयक्तिक सहायक शैलेंद्र सिंह रावत, जिलर आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी असीम देव समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

स्वयं के राजस्व स्रोत से स्वावलम्बी बनेंगी पंचायतें – निदेशक निधि यादव

भालुओं से सुरक्षा के उठाए आवश्यक कदम – डीएम गौरव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.