गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कल आयोजित होगी बैठक

रुद्रप्रयाग। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार (20 जनवरी) को जिला कार्यालय सभागार कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श व चर्चा की जा सके।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभागार में अपराह्न 1ः30 बजे से बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से निर्धारित समय से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।

More From Author

जनपद के पीएम श्री स्कूलों के मेधावी छात्र राजस्थान शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना

जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.