ग्राम पंचायत रसूलपुर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर आयोजित

हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड रुड़की के न्याय पंचायत पनियाला चंदापुर ग्राम पंचायत रसूलपुर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 483 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा  विभिन्न विभागों के माध्यम से 736 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 4112 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।
         आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 44 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 25 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर)देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना है तथा उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित करना है।
   उन्होंने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हो रहे  शिविरो में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है तथा शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
         इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़ एवं साफ-सफाई  से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को भरपूर लाभ हो रहा है।
    राज्य मंत्री द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया।
       अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।
           शिविर में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती नीलकमल शर्मा,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा,खंड विकास अधिकारी सुमन कोठियाल सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More From Author

भारत मंडपम में वैश्विक श्रीराम कथा का आयोजन

शताब्दी समारोह के बीच देवसंस्कृति विश्वविद्यालय का दीक्षांत कार्यक्रम 19 जनवरी को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.