हरिद्वार की  प्रियंसी  नागेरा और उनकी टीम को मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन का स्थान

  • प्रोजेक्ट SafeGuard AI  प्रस्तुत कर हरिद्वार का नाम किया रोशन 
हरिद्वार। नई दिल्ली में सम्पन्न हुई AI समिट में हरिद्वार की प्रियंसी  नागेरा  और उनकी टीम को अदुभुत सफलता मिली। मूलतः गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के रहनेवाले और हरिद्वार में एंकर लिमिटेट में कार्यरत लक्ष्मण  नागेरा और रमा नागेरा  की पुत्री और  हरिद्वार गुज्जू फैमिली समुदाय की सदस्य  प्रियंशी नागेरा ने अपने साथियों आशिष श्रीवास्तव, धर्म सलिया और मार्टिन पटेल (अदानी विश्वविद्यालय के छात्र) के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। टीम को Qualcomm द्वारा आयोजित “AI for All Innovation Challenge” में भाग लेने का अवसर मिला, जहाँ उन्होंने अपने प्रोजेक्ट “SafeGuard AI” को प्रदर्शनी बूथ में प्रस्तुत किया। यह प्रोजेक्ट एक एज एआई आधारित फॉल डिटेक्शन डिवाइस है, जो बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए विकसित किया जा रहा है और वर्तमान में प्रोटोटाइप चरण में है। साथ ही, उन्हें AI Impact Summit 2023 में Qualcomm के एक्सपो बूथ पर अपने प्रोजेक्ट का प्रतिनिधित्व करने का भी अवसर प्राप्त हुआ।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के IITs और NITs जैसे प्रमुख संस्थानों की टीमों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रियंशी और उनकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में शीर्ष 3 टीमों में स्थान प्राप्त किया।ARDUINO के रोबोटिक्स एंजीनियर जूलियन कारो  क्लीनर्स केद्वारा उन्हें यह ख़िताब दिया गया। इस अवसर पर नवीन मुद्दु कृष्णा ,डाइरेक्टर हार्डवेयर प्रोडक्ट वेलिडेशन  USA ,और बेगलुर के  डायरेकटर रोहित कामथ ने युवा टीम का  उत्त्साह बढ़या।

उनकी इस सफलता से न केवल उनके विश्वविद्यालय बल्कि पूरे समुदाय का गौरव बढ़ा है। यह उपलब्धि युवा नवाचार और तकनीकी कौशल का प्रेरणादायक उदाहरण है।हरिद्वार गुज्जु परिवार के प्रमुख राजेश पाठक ,कीर्तन देसाई ,पवन दवे ,प्रितेश पटेल, रमेश भाई,राजेश प्रजापति आदि  ने प्रियंसी  और उसके परिवार को बधाई दी।

More From Author

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम ने रचा ऐतिहासिक जनसंपर्क और जनसेवा का कीर्तिमान

देसंविवि का जिनेवा स्थित ग्लोबलेथिक्स व इरोज इंटरनेशलन के साथ हुआ एमओयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.