जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का निरीक्षण

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न  पटलो  का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजिका और ऑनलाइन उपस्थिति के उपकरणों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस, सूचना के अधिकार, सेवा के अधिकार आदि की स्थिति की भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को अभिलेखों का अवलोकन करते हुए पंजीकाओं के रख-रखाव को व्यवस्थित करने, बजट से संबंधित प्रस्तावों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई व अन्य आवश्यक उपकरणों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पदों के अधियाचन के संबंध में पत्रावली प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कर्मचारियों को पत्रावलियों का समय से निस्तारण करने व नियमित पंजिका अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रदान किए वाहन को उप जिलाधिकारी चमोली को भी हस्तांतरित की गई।
इस मौके अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

More From Author

स्वच्छ हरिद्वार अभियान के अंतर्गत वाहनों में गार्बेज बैग रखना अनिवार्य : नेहा

धर्म नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में नव वर्ष के अवसर पर जनपद में चलाया जा रहा है महा स्वच्छता अभियान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.