जिलाधिकारी ने नंदा देवी राजजात यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली

 

 

चमोली। जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने शुक्रवार को आगामी 2026 में आयोजित होने वाली श्री नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पेयजल, विद्युत, यातायात, पैदल मार्ग, हेलीपैड निर्माण के साथ ही सभी यात्री सुविधाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा तैयारियों को लेकर स्वीकृत कार्यों पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने निर्देश दिए।

जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को देवाल-वांण सड़क पर वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए किए जाने वाले आवश्यक कार्यों को करने, वांण सड़क पर कार्यों की गुणवत्ता को लेकर निरीक्षण कर सुधारीकरण करने और वांण में प्रस्तावित हेलीपेड निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जल संस्थान और वन विभाग के अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था के लिए योजनाबद्ध समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को यात्रा के निर्जन पड़ावों पर पड़ाव अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने उरेड़ा विभाग को यात्रा के निर्जन पड़ावों पर विद्युत व्यवस्था के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के साथ वेदनी व अन्य निर्जन पड़ावों पर सोलर प्लांट लगाने की संभावनाओं को लेकर योजना बनाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने यात्रा के सुचारु संचालन के लिए प्रस्तावित प्रार्किंग निर्माण की समीक्षा करते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता से जानकारी लेते हुए। वांण लाटू धाम, नंदकेसरी और यात्रा पड़ावों के समीप वैकल्पिक वाहन पार्किंग हेतु भूमि चयनित करने के भी निर्देश दिए। पर्यटन विभाग को निर्जन पड़ावों पर आवास व्यवस्था को लेकर योजना तैयार सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने की बात कही।

राजजात यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका कर्णप्रयाग, नगर पंचायत थराली और नंदानगर के अधिशासी अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेजने और वैकल्पिक कूड़ा डंम्पिंग जोन बनाने को लेकर भूमि चयन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी बैठक अनुस्थित खंड विकास अधिकारियों का कारण बताओ नोटिस जारी किए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी पर्यटन अरविंद गौड़, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियांता अल्लादिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

More From Author

शांतिकुंज द्वारा बैरागी कैंप में 20 से 24 जनवरी के मध्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की सफलता के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

शताब्दी समारोह स्थल में परिवहन, कैंटीन, फोटोग्राफी एवं महिला मंडल का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.