जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में  987 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1108 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 6273 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 67 शिकायतें
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 34 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के विकास खण्ड रुड़की के न्याय पंचायत में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।
  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की के न्याय पंचायत तांशीपुर पंचायत भवन परिसर तांशीपुर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया
हरिद्वार। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की के न्याय पंचायत तांशीपुर पंचायत भवन परिसर तांशीपुर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 1108 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 987 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 6273 लोगों ने प्रतिभाग किया।
        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर) समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
              उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 67 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
        इनमें से लगभग 34 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उन्हें संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
        इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए और जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।
       इस अवसर पर विधायक झबरेडा वीरेंद्र जाति,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा अनीस गौड़ मंडल अध्यक्ष भाजपा आशीष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम सिंह,अंकुर कुमार ,खंड विकास अधिकारी लक्सर सुमन कोटियाल सहित समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण ,अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More From Author

अमेरिका के सीएटल शहर में गौरव और सम्मान के साथ मनाया गया भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस

’’सम्पूर्णता अभियान 2.0’’ का शुभारम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.