जनपद स्तरीय अंडर-19 व अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 फरवरी को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में संपन्न होंगी

हरिद्वार। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय हरिद्वार के तत्वावधान में जनपद स्तरीय अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। वहीं अंडर-14 बालक/बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 11 फरवरी, 2026 को आयोजित होगी। दोनों प्रतियोगिताएं प्रातः 09:00 बजे से योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में संपन्न होंगी।
   जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी, 2026 को अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ के साथ-साथ लंबी कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
           इसी क्रम में 11 फरवरी, 2026 को अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के अंतर्गत 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच), बैक थ्रो शॉटपुट एवं जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) की खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
           उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र अथवा संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनाफाइड प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
    जिला खेल कार्यालय ने जनपद के सभी विद्यालयों, खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की।

More From Author

हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र- राजनाथ सिंह

जिलाधिकारी के निर्देशन में 7 फरवरी को जनपद हरिद्वार में चलाया जाएगा मेगा स्वच्छता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.