कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मु ने फहराया 77वें गणतंत्र दिवस का तिरंगा

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के मुख्य अतिथि एंटोनियो और वॉन का किया स्वागत

 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व कर तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान की मधुर धुन गूंजी और स्वदेशी लाइट फील्ड गनों से 21 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि थीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों अतिथियों का सलामी मंच पर स्वागत किया। परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति और मुख्य अतिथियों को भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट ने कर्तव्य पथ तक पहुंचाया। पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का भी स्वागत किया। इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में वंदे मातरम के 150 वर्षों की झलक, देश की सैन्य ताकत और भारत की सांस्कृतिक विविधता देखने को मिली। परेड में ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों जैसे आधुनिक हथियारों के साथ 30 रंग-बिरंगी झांकियां भी शामिल हुईं। यह परेड पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें अत्याधुनिक रक्षा प्लेटफॉर्म और 29 विमानों की भव्य फ्लाईपास्ट विशेष आकर्षण होगी। फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30, पी-8आई, सी-295, मिग-29, अपाचे, एलसीएच, एएलएच, और एमआई-17 जैसे विमान अलग-अलग संरचनाओं में आसमान में करतब दिखाते नजर आए। गणतंत्र दिवस परेड में करीब 2,500 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे, जो वंदे मातरम और आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के प्रतिभागी, कर्तव्य भवन के निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, लखपति दीदी और करीब 10,000 विशेष अतिथि भी परेड देखने पहुंचे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन अतिथियों में रोजगार सृजन, नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोग शामिल भी हैं।

More From Author

गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्राप्त किया प्रथम स्थान

77 वें गणतंत्र दिवस का कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ भव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.