मेलाधिकारी के निर्देश : मेला अधिष्ठान के अधिकारी प्रतिदिन एक कार्य का करेंगे निरीक्षण

हरिद्वार। मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आगामी कुंभ मेला की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के उद्देश्य से मेला अधिष्ठान स्तर पर सभी विभागों के कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके लिए मेला प्रशासन के अधिकारियों को उनके द्वारा आवंटित विभागों के अंतर्गत संचालित कार्यों में से प्रतिदिन कम से कम एक कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में मेला अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मेला अधिष्ठान में नियुक्त अधिकारी अपने-अपने आवंटित विभागों के कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे तथा निरीक्षण उपरांत अपनी आख्या समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करेंगे।

More From Author

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 713 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

मिशन ज्ञान गंगा: समीक्षा बैठक में डिजिटल शैक्षिक पहल की सराहना, अधिकारियों ने दिए प्रेरक संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.