राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का जेनरेशन ज़ेड (जेन जी) के नाम संदेश-सभी चुने, सही चुने

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस को नेशनल रेज़ोल्यूशन बनाएं
  • सभी वोट करें, ज़रूर वोट करें, और सही वोट करें

 

ऋषिकेश। राष्ट्रीय मतदाता दिवस, हमारे लोकतंत्र का महापर्व है। यह दिवस हमें स्मरण कराता है कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारा पवित्र कर्तव्य है। आज की युवा पीढ़ी, विशेष रूप से जेन जी, भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। आपके एक-एक मत में भारत का कल्चर, नेचर और फ्यूचर सुरक्षित होता है।
इस अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने जेन जी का आह्वान करते हुए कहा कि मतदान केवल एक बटन दबाने की प्रक्रिया नहीं है, यह राष्ट्र के फ्यूचर को दिशा देने का क्षण है। आप जिसे चुनते हैं, वही आने वाली पीढ़ियों के भारत की तस्वीर बनाता है इसलिये चुनो ज़रूर, सभी चुनो और सही चुनो।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश का लोकतंत्र तब ही सशक्त होता है जब उसका युवा जागरूक, सक्रिय और ज़िम्मेदार होता है। जो युवा यह सोचकर मतदान से दूर रहता है कि एक वोट से क्या फ़र्क पड़ेगा, उन्हे यह समझना चाहिए कि इतिहास की दिशा अक्सर एक ही निर्णय से बदल जाती है।
स्वामी जी ने कहा कि सही चुनाव वही है जो केवल आज के लाभ को नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म नेशनल इंटरेस्ट को देखे। ऐसा लीडरशिप चुनिए जो विकास के साथ विरासत को, साइंस के साथ स्पिरिचुअलिटी को और मॉडर्निटी के साथ वैल्यूज़ को साथ लेकर चले। भारत को केवल स्मार्ट सिटीज़ नहीं, बल्कि स्मार्ट सोल्स की भी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भारत की पहचान केवल इकोनॉमिक ग्रोथ से नहीं, बल्कि उसके संस्कार और सेंसिटिविटी से है। जो आपके कल्चर का मज़ाक न बनाए, बल्कि उसे प्राइड बनाए, उसे चुनिए। जो नेचर को केवल रिसोर्स नहीं, बल्कि माँ माने उसे चुनिए। जो फ्यूचर को केवल डेटा से नहीं, बल्कि धर्म और विज़न से देखे उसे चुनिए।
स्वामी जी ने कहा कि जेन जी वह पीढ़ी है जो टेक्नोलॉजी में फ़ास्ट है, लेकिन अब समय है कि वह टेक्नोलॉजी के साथ ट्रुथ और ट्रेडिशन को भी अपनाए।
रील्स और ट्रेंड्स से आगे बढ़कर रूट्स और रिस्पॉन्सिबिलिटी को समझिए। आपका वोट केवल आपकी वॉइस नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की होप है जो पॉज़िटिव चेंज चाहते हैं।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुये कहा कि अब समय आ गया कि हम इमोशन्स, अफ़वाहों और फ़ेक नैरेटिव्स से ऊपर उठकर सोचें। वोट देने से पहले स्वयं से पूछिए क्या यह लीडरशिप भारत को यूनाइट कर रही है या डिवाइड? क्या यह पॉलिसी केवल वोट बैंक देखती है या वैल्यू बैंक भी बनाती है?
स्वामी जी ने कहा कि ट्रू डेवलपमेंट वही है जो गरीब के चेहरे पर स्माइल, किसान के खेत में डिग्निटी, नारी के जीवन में सेफ़्टी और युवा के मन में ट्रस्ट पैदा करे। ऐसा भारत चुनिए जहाँ सब सुरक्षित व सम्मानित महसूस करे।
अपने संदेश के अंत में पूज्य स्वामी जी ने जेन जी को राष्ट्र का मोरल फ़ोर्स बताते हुए कहा, आप भारत के केवल प्रेज़ेंट नहीं, बल्कि फ्यूचर की हार्टबीट हैं। आपका एक वोट, एक मंत्र है, जो भारत को जाग्रत भी कर सकता है और सुरक्षित भी।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस को नेशनल रेज़ोल्यूशन बनाएं और सभी वोट करें, ज़रूर वोट करें, और सही वोट करें क्योंकि जब जेन जी जागती है, तब भारत जागता है।

More From Author

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनने के लिए 2 माह 8 दिन से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.