रूडकी कोतवाली पुलिस ने गोली से भी तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल की सीज

रुड़की : थाना कोतवाली रुड़की की पुलिस टीम ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर थाने पर दाखिल किया है, जो गोली से भी तेज आवाज करने वाला पटाखा मारती थी। यह मोटरसाइकिल सोमवार को सिविल लाइन मार्केट में गस्त के दौरान पुलिस टीम ने पकड़ी थी।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक ने वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर गोली से भी तेज आवाज वाले पटाखे मारते हुए पाया गया। वाहन को एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर थाने पर दाखिल किया गया। वाहन चालक नाबालिक पाया गया, जिसके परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया गया।

पुलिस टीम ने ग्राम भगेंड़ीं थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार निवासी 17 वर्षीय वाहन चालक एवं चालक के पिता के विरुद्ध एमवी एक्ट के अधीन वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, हेड कॉन्स्टेबल परवीन जावला और कांस्टेबल अमित रावत शामिल थे।

More From Author

टनकपुर : सीएलजी मीटिंग के बाद नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसपी अजय गणपति ने बनाई स्पेशल QRT टीम

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट में इन 19 बड़े फैसलों पर लगी मुहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.