सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार 21 जनवरी को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर

रूद्रपुर।  सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार 21 जनवरी को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 21 जनवरी को देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर 2.30 बजे काशीपुर पहंुचकर विकास खण्ड सभागार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगें। इसके उपरांत रात्रि विश्राम काशीपुर में करेगें। अगले रोज 22 जनवरी को श्री कुमार 10.30 बजे काशीपुर स्थित संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण करेगें। उसके उपरांत 12 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगें।

More From Author

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियां प्रारंभ

खेल महाकुम्भ-2025-26 हेतु चयन प्रक्रिया का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.