सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी

 

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिलाधिकारी सभागार में सीएम हेल्पलाइन से संबंधित जनपद में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त अधिक से अधिक शिकायतों का निस्तारण एल-1 स्तर पर ही किया जाए, जिससे शिकायतों के उच्च स्तर तक जाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्मिकों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने  की बात कही।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान डाटा इंट्री ऑपरेटर मुकेश आर्य ने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में एल-1 एवं एल-2 स्तर पर कुल 230 शिकायतें लंबित हैं, जबकि एल-3 स्तर पर 43 एवं एल-4 स्तर पर 37 शिकायतें पेंडिंग हैं। उन्होंने विभागवार जानकारी देते हुए बताया कि एल-1 स्तर पर सर्वाधिक 22 शिकायतें लोक निर्माण विभाग से संबंधित हैं, इसके बाद राजस्व विभाग की 19, ऊर्जा विभाग एवं पेयजल विभाग की 13-13 शिकायतें लंबित हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, जिला पंचायती राज अधिकारी रमेश चंद त्रिपाठी, एसडीओ विकास दरमोडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More From Author

गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नोडल अधिकारियों के साथ तैयारियों एवं सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियां प्रारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.