शांतिकुंज परिवार ने एक बार पुन: बैरागी द्वीप पर चलाया स्वच्छता अभियान

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा एवं सिद्ध अखंड दीप के शताब्दी समारोह के समापन के उपरांत हरिद्वार स्थित बैरागी द्वीप को पुन: स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी के निर्देशन तथा देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में चलाया गया।


अभियान के अंतर्गत आयोजन स्थल के विभिन्न सेक्टरों, संपर्क मार्गों तथा गंगा तटीय क्षेत्रों की सघन सफाई की जा रही है। सैकड़ों प्रशिक्षित स्वयंसेवक द्वारा सेवा भाव से जुटकर कूड़ा-कचरा एकत्र किया गया। एकत्रित अपशिष्ट को बड़े बैगों में भरकर नगर निगम के सहयोग से निर्धारित निस्तारण केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
स्वच्छता अभियान पर संदेश देते हुए श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि सेवा का ही एक रूप है। कोई भी आध्यात्मिक आयोजन तब तक पूर्ण नहीं माना जा सकता, जब तक हम प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन न करें। उन्होंने सभी से अपने परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
शांतिकुंज मीडिया विभाग ने बताया कि आयोजन स्थल को पूर्णत: पर्यावरण अनुकूल स्वरूप में पुनस्र्थापित किया जा रहा है। बड़े आयोजनों के साथ-साथ उनके सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों का निर्वहन भी संस्था की प्राथमिकताओं में एक है।
स्वच्छता अभियान में स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग मिला। सभी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। प्रशासन और शांतिकुंज परिवार के इस संयुक्त प्रयास की स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशंसा की है।

More From Author

संगम तट, परमार्थ न्यू अरैल घाट की दिव्य व भव्य गंगा आरती में उड़ीसा के माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी एवं धर्मपत्नी डॉ. प्रियंका मार्डन की गरिमामयी उपस्थिति

प्रतिकुलपति डॉ. पण्ड्या ने स्वीडन की उप प्रधानमंत्री सुश्री एब्बा बुश से की भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.